भाजपा सरकार युवाओं को नहीं दे पा रही हैं नौकरी: गहलोत

Sun, Mar 29 , 2026, 12:52 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Leader Ashok Gehlot) ने कहा है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार न तो युवाओं को नौकरी दे रही और न ही सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण दे पा रही हैं।
श्री गहलोत ने रविवार को अपनी सोशल मीडिया सीरीज 'इंतजारशास्त्र' की सातवीं कड़ी जारी करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता से 'प्रताप नगर कोचिंग हब' की दुर्दशा हो रही है। एक तरफ करोड़ों की लागत से बना देश का पहला व्यवस्थित कोचिंग हब धूल फांक रहा है वहीं सरकार त्रिवेणी नगर से गुर्जर की थड़ी तक 185 करोड़ रुपए की अनावश्यक एलिवेटेड रोड थोप रही है।
उन्होंने कहा कि पहले से पर्याप्त कैंपस वाली आईआईटी जोधपुर को जयपुर में बेवजह कोचिंग हब परिसर दिया जा रहा है श्री गहलोत ने कहा कि आखिर किसके दबाव में कोचिंग संस्थानों की शिफ्टिंग नहीं हो रही हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups