Vice President's Maiden Visit to Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) आज भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (India's Vice President, C.P. Radhakrishnan) भारतीय वायु सेवा (Indian Air Force) के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल समेत कई प्रमुख नेताओं ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। जैसे ही उपराष्ट्रपति का विशेष विमान एयरपोर्ट पर उतरा, वहां मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद यह झारखंड का उनका पहला दौरा होगा।
उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन इस दौरान खूंटी जिले के उलिहातु गांव में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जाएंगे। जहां वे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से परस्पर बातचीत करेंगे। उपराष्ट्रपति इसके बाद रांची में आईआईएम रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। ज्ञातव्य हो कि सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 28 , 2026, 11:51 AM