First Consignment of Pinaka Rockets: नागपुर की कंपनी से थल सेना को मिलेगी पिनाका रॉकेट की पहली खेप!

Fri, Mar 20 , 2026, 08:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नागपुर: भारतीय थल सेना गुरुवार को नागपुर स्थित एक कंपनी से विस्तारित दूरी वाले पिनाका रॉकेटों की पहली खेप (First Consignment of Pinaka Rockets) प्राप्त करने के लिए तैयार है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय थलसेना को नागपुर की एक कंपनी से ये विस्तारित दूरी वाले पिनाका रॉकेट की पहली खेप मिलेगी। ये रॉकेट 45 किलोमीटर तक के लक्ष्यों पर प्रहार करने में सक्षम हैं और बुधवार को आयोजित प्रमाणन परीक्षणों में पिनाका रॉकेट सफल साबित हुये हैं।

सेना में शामिल करने से पहले इन परीक्षणों में उत्पादन खेप में से चुने गए रॉकेटों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। इस प्रणाली के उपयोगकर्ता परीक्षण पहले ही पूरे हो चुके हैं। यह पिनाका प्रणाली के विस्तारित दूरी वाले संस्करण का पहला समावेश है, जो 40 किलोमीटर से कम दूरी वाले मौजूदा संस्करण का उन्नत रूप है। इन रॉकेटों की आपूर्ति के आदेश सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड और म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड को दिये गये हैं।

बाद वाली कंपनी की खेप का प्रमाणन परीक्षण इस महीने के अंत में होने की उम्मीद है। इस बीच भारत ने आर्मेनिया को निर्देशित पिनाका रॉकेटों का निर्यात भी शुरू कर दिया है, जिनकी मारक क्षमता 70 किलोमीटर से अधिक है। सूत्रों के मुताबिक पड़ोसी देशों के माध्यम से पारगमन मार्गों पर प्रतिबंधों के बीच वर्तमान में खेप रुकी हुई है।

इससे पहले, आपूर्ति ईरान के रास्ते भेजी गई थी, लेकिन उभरते भू-राजनीतिक तनावों ने उस मार्ग को अनिश्चित बना दिया है। स्वदेशी पिनाका रॉकेट प्रणाली का विकास 2009 में किया गया था और यह भारत की प्रहारक क्षमताओं का एक प्रमुख हिस्सा बनी हुई है। इससे निजी क्षेत्र की भागीदारी की मदद से भारत के घरेलू रक्षा निर्माण के क्षेत्र को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups