Squash Indian Open: अनाहत सिंह इंडियन ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी!

Tue, Mar 17 , 2026, 06:52 PM

Source : Uni India

मुंबई । स्टार खिलाड़ी अनाहत सिंह (Anahat Singh) सीसीआई ब्रेबॉर्न स्टेडियम (CCI Brabourne Stadium) में बुधवार को इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट (Indian Open 2026 Squash Tournament ) में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। 18 मार्च से शुरु होने वाला इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट 22 मार्च तक चलेगा। अनाहत सिंह ने पिछले वर्ष इंडियन ओपन के पहले संस्करण में फाइनल में हांगकांग-चीन की हेलेन टैंग को हराकर महिला खिताब जीता था।

17 साल की यह खिलाड़ी फरवरी में वाशिंगटन में हुए 'स्क्वैश ऑन फायर ओपन' में अपना पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब जीतने के बाद, पूरे आत्मविश्वास के साथ इस संस्करण में उतरेंगी। अनाहत, जो वर्तमान में विश्व में 20वें नंबर पर हैं, इंडियन ओपन 2026 के महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगी। अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा (पांचवीं वरीयता प्राप्त), नौवीं वरीयता प्राप्त तन्वी खन्ना, राधिका सीलन और शमीना रियाज मुंबई में होने वाले 22-सदस्यीय महिला वर्ग में शामिल अन्य भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी होंगी।


इस बीच, एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह पिछले साल इंडियन ओपन में उपविजेता रहने के अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की उम्मीद करेंगे। 24 खिलाड़ियों वाले पुरुष वर्ग में रामित टंडन, वीर चोत्रानी और वेलवन सेंथिलकुमार क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। इंडियन ओपन 2026 के क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए एक पूरी तरह से कांच का आउटडोर कोर्ट तैयार किया जाएगा। स्क्वैश लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में अपना पदार्पण करने के लिए तैयार है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups