Stock Market Today: विदेश से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock markets) में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 323.83 अंक चढ़कर 75,826.68 अंक पर खुला। इसके बाद कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी गया, लेकिन फिर वापसी करता हुआ खबर लिखे जाते समय 247.25 अंक (0.33 प्रतिशत) ऊपर 75,750.10 अंक पर था।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 84.40 अंक की तेजी में 24,493.20 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 80.35 अंक यानी 0.34 फीसदी चढ़कर 23,489.15 अंक पर रहा। इस बीच रुपये पर दबाव जारी रहा और शुरुआती कारोबार में यह 15 पैसे टूटकर 92.4325 रुपये प्रति डॉलर पर था।
ऑटो, धातु, फार्मा, निजी बैंक और स्वास्थ्य समूहों की कंपनियों में तेजी रही जबकि आईटी, एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंक और तेल एवं गैस कंपनियों के समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया। सेंसेक्स की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एयरटेल, इटरनल और मारुति सुजुकी का रहा। वहीं, इंफोसिस, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फिलहाल नीचे चल रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 17 , 2026, 12:39 PM