Congress Expresses Confidence in Victory: कांग्रेस ने विस चुनावों में जीत का जताया भरोसा!

Mon, Mar 16 , 2026, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने आज केरल, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जीत का भरोसा जताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि इन सभी राज्यों में जनता का समर्थन पार्टी और उसके सहयोगियों को मिल रहा है और परिणामस्वरूप भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी, विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति ने देश की वैश्विक छवि को कमजोर किया है तथा गरीब और वंचित वर्गों के जीवन को मुश्किल बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में जनता भाजपा की नीतियों को पूरी तरह खारिज करेगी। तमिलनाडु को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में कांग्रेस और डीएमके का मजबूत गठबंधन दोबारा सत्ता में लौटेगा और सुशासन की अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों को आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने अपने गृह राज्य केरल का जिक्र करते हुए कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को समाज के सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि केरल में यूडीएफ 100 से अधिक सीटें जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि चार मई को आने वाले चुनाव परिणामों के साथ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राज्यों में नया इतिहास रचेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups