World Boxing Futures Cup: चंद्रिका ने जीता स्वर्ण, वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में भारत को मिले कुल पांच पदक!

Sun, Mar 15 , 2026, 07:34 PM

Source : Uni India

बैंकॉक। चंद्रिका पुजारी(Chandrika Pujari) ने महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करे हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप (World Boxing Futures Cup) में उज्बेकिस्तान की मार्दोनोवा नाजोकत को सर्वसम्मत फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया। यूथ ओलंपिक की अलग-अलग भार श्रेणियों में हिस्सा लेते हुए भारत की अंडर-19 पुरुष और महिला टीमों ने मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों (international opponents) के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन किया, और टीम के आधे सदस्य पदक जीतकर घर लौटे।

वर्ल्ड बॉक्सिंग के अध्यक्ष गेनाडी गोलोवकिन (Gennady Golovkin) और बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह (Ajay Singh) की मौजूदगी में बैंकॉक में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने वर्गों के फाइनल में पहुंचने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। गुंजन (48 किलोग्राम) इंग्लैंड की अपनी प्रतिद्वंद्वी से 5-0 से हार गईं, जबकि जॉयश्री देवी (54 किलोग्राम) ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अमेरिका की मुक्केबाज से 4-1 से हार गईं। पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग में, एल. अंबेकर मीतेई को भी फाइनल मुकाबले में यूक्रेन के मुक्केबाज से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले टूर्नामेंट में, राधामणि लोंगजाम (57 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीता। वह सेमीफाइनल में यूक्रेन की येवानहेलिना पेत्रुक के खिलाफ कड़े मुक़ाबले के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups