ईरान युद्ध : लेबनान के साथ सीधी बातचीत की कोई योजना नहीं, ईरान के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : इजरायल!

Sun, Mar 15 , 2026, 07:11 PM

Source : Uni India

तेल अवीव। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार (Minister Gideon Saar) ने रविवार को कहा कि इजरायल की निकट भविष्य में लेबनान सरकार (Lebanese government) के साथ किसी भी तरह की वार्ता करने की कोई योजना नहीं है। उनका यह बयान एक समाचार पत्र की उस रिपोर्ट के विपरीत है जिसमें कहा गया था कि इजरायल और लेबनान (Israel and Lebanon) के प्रतिनिधि आने वाले दिनों में बातचीत कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित वार्ता साइप्रस या पेरिस में हो सकती है और इसमें अमेरिका की भूमिका भी हो सकती है।

उत्तरी इजरायल के बेदुइन कस्बे जरज़िर की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में श्री सार ने कहा कि इजरायल को उम्मीद है कि लेबनान सरकार हिज्बुल्लाह को इजरायल पर हमले करने से रोकने के लिए गंभीर कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका ईरान के खिलाफ संघर्ष जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उनके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। श्री सार ने यह भी कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों के विपरीत इजरायल के पास मिसाइल रोधी प्रणालियों की कोई कमी नहीं है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब 28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इसके जवाब में ईरान और उससे जुड़े समूहों, जिनमें हिज्बुल्लाह भी शामिल है, ने मध्य पूर्व में इजराइली और अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर हमले किए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups