चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में चेन्नई (Chennai) के उपनगरीय नवलूर (Navalur) में एक दुखद घटना में, सिलेंडर विस्फोट (Cylinder Explosion) में दो बच्चों की मौत (Two Children of Death ) हो गई और सात अन्य घायल (Seven others injured) हैं। इस विस्फोट के कारण घर भी ढह गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कृषिका (4) और उसके 18 महीने के शिशु भाई धीरन के रूप में हुई है।विस्फोट का कारण खाना पकाने के गैस सिलेंडर से रिसाव बताया जा रहा है, जिससे आग लग गई और पूरा घर आग की चपेट में आ गया, जिसमें पूरा परिवार फंस गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि इससे दीवार गिर गई और आग आसपास के घरों में फैल गई। इसके बाद यह घर विस्फोट से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
पुलिस और दमकलकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने सात घायलों को भी बचाया, जिनमें उनके माता-पिता और एक सात वर्षीय लड़का शामिल थे। घायलों में बच्चों के माता-पिता संजय (31) और सोनिया (26), सोनिया की मां चित्रा (46) और उनके पड़ोसी प्रदीप (7) शामिल हैं। ये सभी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हैं और पास के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
इस दुखद घटना के बाद इलाके में शाेक की लहर दौड़ गयी है। नवलूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 15 , 2026, 03:12 PM