दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council (ICC) ने मीरपुर (Mirpur) में बंगलादेश (Bangladesh) के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) के बल्लेबाज आगा सलमान (Aga Salman) को फटकार लगाई गई और एक डिमेरिट अंक दिया गया।
आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार आगा सलमान को आर्टिकल 2.2 का दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग से संबंधित है। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में उस समय हुई जब अजीबो गरीब तरीके से रनआउट होने के बाद आगा ने अपने ग्लव्स और हेलमेट मैदान पर फेंक दिए। 62 गेंद पर 64 रन बनाने वाले आगा नॉन स्ट्राइकर छोर पर क्रीज से बाहर थे। मोहम्मद रिजवान ने गेंद को सीधे गेंदबाज मेहदी हसन मिराज की ओर खेला और मिराज ने गेंद को पैर से रोक लिया। आगा अभी भी क्रीज से बाहर थे और गेंद उठाकर गेंदबाज को देने ही वाले थे, तभी मिराज ने गेंद पकड़कर थ्रो करते हुए विकेट गिरा दिए।
इस तरह से आउट होने के बाद आगा गुस्से में दिखे। हालांकि बाद में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने ‘खेल भावना’ की बात की और कहा कि अगर वह मिराज की जगह होते तो मामला अलग तरीके से संभालते।
आगा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी नियामुर राशिद राहुल की प्रस्तावित सजा को मान लिया। लेवल 1 के उल्लंघन में न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार होती है, जबकि अधिकतम सजा के तौर पर खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 15 , 2026, 02:57 PM