साड़ियों में सारा और सानिया का इश्किया अंदाज़ देखिए, कौन ज़्यादा खूबसूरत है, एक फंक्शन में नई बहू के साथ दिखा तेंदुलकर परिवार

Sun, Mar 15 , 2026, 12:57 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी के बाद, तेंदुलकर परिवार पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में एक साथ देखा गया।

मशहूर डिज़ाइनर एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भागचंदका की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के करण जौहर, रानी मुखर्जी और क्रिकेटर ज़हीर खान पहुंचे थे। इस सेरेमनी में तेंदुलकर परिवार भी आया था, जिसे देखकर फोटोग्राफर्स का तांता लग गया।

हालांकि, इस ग्रैंड सेरेमनी में सबकी नज़रें सारा तेंदुलकर, सानिया चंडोक और अंजलि और सचिन तेंदुलकर पर थीं।

तेंदुलकर परिवार इस वेडिंग सेरेमनी में रॉयल अंदाज़ में पहुंचा। सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि, अर्जुन, बहू सानिया चंडोक और बेटी सारा ट्रेडिशनल कपड़ों में सजे हुए थे।

क्योंकि यह पहली बार था जब सचिन तेंदुलकर अपनी फैमिली वेडिंग के बाद किसी पब्लिक फंक्शन में अपने पूरे परिवार के साथ दिखे, इसलिए सबकी नज़रें तेंदुलकर परिवार पर थीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups