Bareilly Highway Accident: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र (CB Ganj police station area) में दिल्ली-लखनऊ नेशनल राजमार्ग (Delhi-Lucknow National Highway) पर हुये सड़क हादसे (road accident) में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बीती देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर खड़े शीरे से भरे टैंकर से बोलेरो कार अनियंत्रित होकर टकरा गई और बीच में एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।
उन्होने बताया कि हाईवे से गुजर रही बोलेरो फिसलकर टैंकर में जा घुसी, जिसकी चपेट में बाइक सवार दो लोग भी आ गए। हादसे में बोलेरो सवार मनमोहन सिंह पुत्र नत्थू लाल निवासी टांडा सिकंदरपुर नगरिया विक्रम, एक अज्ञात व्यक्ति तथा बाइक सवार शहजाद खां पुत्र बाले खां और मुमताज पुत्र इमदाद खां निवासी अटा कायस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 06 , 2026, 10:10 AM