Commodity markets : चावल, गेहूं नरम; चीनी में साप्ताहिक तेजी; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

Sun, Mar 15 , 2026, 12:29 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों (Commodity markets) में बीते सप्ताह चावल (Rice) के औसत भाव गिर गये। चावल (Rice) के साथ गेहूं (Wheat) में भी नरमी रही। खाद्य तेलों और दालों (Edible oils and pulses) में उतार-चढ़ाव का रुख देख गया।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 50 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,782 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 25 रुपये सस्ता होकर 2,794 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव 10 रुपये गिरकर 3,301 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
दालों की कीमत में घट-बढ़ रही। सप्ताह के दौरान चना दाल औसतन 24 रुपये और मसूर दाल 16 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। वहीं, उड़द दाल की कीमत 36 रुपये और तुअर दाल की 11 रुपये बढ़ गयी। मूंग दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
बीते सप्ताह खाद्य तेलों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। सरसों तेल की औसत कीमत 15 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। सूरजमुखी तेल 360 रुपये और पाम ऑयल 332 रुपये महंगा हुआ। मूंगफली तेल की कीमत 267 रुपये और सोया तेल की 119 रुपये बढ़ गयी। वनस्पति भी 26 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।
मीठे के बाजार में सप्ताह गुड़ के औसत भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल घट गये। दूसरी तरफ चीनी 22 रुपये महंगी हुई।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के औसत थोक भाव शनिवार को इस प्रकार रहे-
दाल चना 7693.81 रुपये, मसूर काली 8040.21 रुपये, मूंग दाल 10142.29 रुपये, उड़द दाल 10759.19 रुपये, तुअर दाल 11134.55 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2793.78 रुपये और चावल 3782.38 रुपये प्रति क्विंटल और आटा (गेहूं) 3300.85 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : चीनी एस 4327.06 रुपये और गुड़ 4975.15 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
खाद्य तेल : सरसों तेल 17645.51 रुपये, मूंगफली तेल 18569.40 रुपये, सूरजमुखी तेल 17045.80 रुपये, सोया तेल 14238.92 रुपये, पाम ऑयल 13093.22 रुपये और वनस्पति 14577.25 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर रहा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups