नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर के पास केवलारी तालुका के खैरांजी गांव के पास शुक्रवार को शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस (Shahdol-Nagpur Express) का एक पहिया पटरी से उतर गया, लेकिन ट्रेन की गति धीमी होने की वजह से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
रेल अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जब ट्रेन में एक जोरदार झटका महसूस हुआ और कुछ समय के लिए यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई।
रेलवे प्रशासन को इस बारे में सूचित किया गया और अधिकारी निरीक्षण व मरम्मत कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को वापस पटरी पर लाने और इस मार्ग पर सामान्य यातायात बहाल करने का काम जारी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 14 , 2026, 08:18 AM