असम से जारी होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, 4335.11 करोड़ रुपये खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर

Thu, Mar 12 , 2026, 03:39 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त के तहत उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 4335.11 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। 

सरकार के अनुसार योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2025 को कोयंबटूर से किसानों के खातों में इस योजना की पिछली किस्त जारी की थी।

प्रदेश के किसानों को इस योजना के तहत अब तक बड़ी आर्थिक सहायता मिल चुकी है। 21वीं किस्त तक राज्य के किसानों के खातों में कुल 94,668.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जारी होने वाली 4335.11 करोड़ रुपये की राशि के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 99,003.69 करोड़ रुपये हो जाएगा। सरकार का कहना है कि इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही खेती-किसानी को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
OBC Reservation : सिर्फ़ माता-पिता की इनकम के आधार पर OBC क्रीमी लेयर तय नहीं किया जा सकता; सुप्रीम कोर्ट का अहम फ़ैसला
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 15 जगहों पर तलाशी कर ऑनलाइन निवेश और पार्ट टाइम नौकरी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले का किया खुलाशा 
US-Israel-Iran War Live: तेहरान ने भारत के झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने की इजाज़त देने के दावों से इनकार किया, जानें युद्ध में अभी तक का अपडेट्स 
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में एलपीजी को लेकर अफवाहों से मची अफरातफरी, सरकार ने कहा—घरेलू गैस की कोई कमी नहीं
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल; पुलिस ने गहन तलाशी ली

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups