Trump's big statement : ट्रम्प का बड़ा बयान ईरान में अब निशाना बनाने के लिए कुछ नहीं बचा

Wed, Mar 11 , 2026, 09:16 PM

Source : Uni India

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने दावा किया है कि ईरान में अब सैन्य लक्ष्यों के नाम पर "व्यावहारिक रूप से कुछ भी शेष नहीं" है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीडिया संगठन 'एक्सियोस'(Axios) को दिये एक संक्षिप्त फोन इंटरव्यू (phone interview)  में युद्ध की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा, "युद्ध बहुत शानदार चल रहा है। हम अपने निर्धारित समय से काफी आगे हैं।" उन्होंने बताया कि हमलों ने उम्मीद से कहीं अधिक नुकसान पहुँचाया है। उनके अनुसार, शुरुआती छह हफ्तों में ही उन्होंने उससे अधिक तबाही मचाई है जितना संभव माना जा रहा था।

श्री ट्रम्प ने कड़े शब्दों में कहा, "यह बदला है। वे पिछले 47 वर्षों से जो मौत और विनाश फैला रहे थे, यह उसकी कीमत है। वे इतनी आसानी से नहीं बच पाएंगे।" उन्होंने यह भी कहा, "जब भी मैं चाहूँगा कि यह खत्म हो जाए, यह खत्म हो जाएगा।" श्री ट्रंप ने यह भी कहा कि लड़ाई "जल्द ही" खत्म हो जाएगी और हमलों से शुरू में उम्मीद से ज़्यादा नुकसान हुआ है।दूसरी ओर, तेल अवीव में एक बैठक के दौरान इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने स्पष्ट किया कि ईरान में उनका सैन्य अभियान, किसी समय सीमा से बंधा नहीं है और यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक हम अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेते और निर्णायक जीत हासिल नहीं कर लेते।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups