West Indies The Africa: मंगलवार सुबह भारत से प्रस्थान करेगी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम!

Sun, Mar 08 , 2026, 06:31 PM

Source : Uni India

कोलकाता। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका (West Indies and South Africa) को टीमें मंगलवार की सुबह को चार्टर विमान में जोहैनेसबर्ग और वहां से वेस्टइंडीज का दल एंटीगुआ के लिए उड़ान भरेगा। दोनों टीमों को रविवार को भारत से रवाना होने की उम्मीद थी लेकिन आज अपराह्न उन्हें नई तारीख की पुष्टि दी गई। दक्षिण अफ्रीका टीम के तीन सदस्य केशव महाराज (Keshav Maharaj), जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ पूरे टीम प्रबंधक के साथ आज ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे क्योंकि 15 मार्च से दक्षिण अफ्रीका को वहां पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

पश्चिम एशिया में युद्ध (war in West Asia) की स्थिति के कारण एयरस्पेस बंद होने या सीमित होने के चलते दोनों टीमों में नाराजगी है। वेस्टइंडीज एक मार्च को भारत से हारने के बाद से ही कोलकाता में है जबकि दक्षिण अफ्रीका 4 मार्च को न्यूजीलैंड के हाथों मिली सेमीफाइनल में हार के बाद से ही स्वदेश नहीं लौट पा रहा है। वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं जबकि क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर सहित दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर अपनी बात रख रहे हैं।


वेस्टइंडीज के लिए गुरुवार को चार्टर विमान की व्यवस्था होने की खबरें थीं लेकिन वो योजना पूरी नहीं हुई। उसी दिन क्रिकेट वेस्टइंडीज के एक बयान में कहा गया कि यह पुष्टि गुरुवार को सीडब्ल्यूआई, आईसीसी अधिकारियों, टीम प्रबंधक के एक प्रतिनिधि और खिलाड़ियों के एक प्रतिनिधि के बीच "एक हाई लेवल कॉल" के बाद आई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups