Police Raid in Durg: दुर्ग में मक्के की फसल की आड़ में अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस छापे में डेढ़ से दो एकड़ में मिले पौधे

Sat, Mar 07 , 2026, 12:31 PM

Source : Uni India

Opiate Cultivation in Durg  :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्के की फसल के बीच चोरी-छिपे अफीम की खेती किए जाने का मामला (Opiate cultivation under the guise of maize crops in Durg ) सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र (Jeevra-Sirsa outpost area) के समोदा और झिंझरी गांव की सीमा पर स्थित खेत में छापेमारी (Police raid in Durg) की। मौके पर करीब डेढ़ से दो एकड़ क्षेत्र में अफीम के पौधे पाए गए हैं, जबकि शुरुआती जानकारी के अनुसार खेत के बड़े हिस्से में लंबे समय से यह खेती किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कल देर रात यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार संबंधित खसरा नंबर 310 की जमीन का कुल रकबा लगभग नौ एकड़ से अधिक बताया गया है। भूमि स्वामी के रूप में मधुमति ताम्रकर और प्रीति बाला ताम्रकर का नाम सामने आया है। खेत में मक्के की फसल लगी हुई थी और उसी के बीच-बीच में अफीम के पौधे उगाए गए थे, जिससे बाहरी लोगों को शक न हो।

मामले में समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम ने आरोप लगाया है कि खेत में अफीम की खेती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के पदाधिकारी विनायक ताम्रकर और बृजेश ताम्रकर द्वारा की जा रही थी। सरपंच का कहना है कि गांव के एक पंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की घटना भी हुई। वहीं विनायक ताम्रकर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि जमीन खेती के लिए अधिया पर दी गई थी और उन्हें अफीम की खेती की जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि खेत में कुछ बाहरी लोग चोरी-छिपे खेती कर रहे थे, जिसकी जानकारी मिलने पर वे खुद मौके पर पहुंचे थे।

सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा के निर्देश पर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की। मौके पर तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारी भी बुलाए गए और पौधों के नमूने एकत्र किए गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद अफीम की कीमत करोड़ों रुपये हो सकती है। अंधेरा होने के कारण गुरुवार शाम को कार्रवाई आंशिक रूप से रोकनी पड़ी थी। कल फिर से पुलिस, प्रशासन और विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की गयी। अधिकारियों के अनुसार जमीन के वास्तविक उपयोग, खेती करने वाले लोगों और पूरी साजिश की जांच की जा रही है। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि खेत में अफीम की खेती मिलने की पुष्टि हुई है और मामले से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups