Sanjay Bhatia: संजय भाटिया ने भरा राज्यसभा नामांकन

Thu, Mar 05 , 2026, 08:39 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया (Sanjay Bhatia) ने गुरुवार को चंडीगढ़ विधानसभा परिसर में राज्य सभा चुनाव के लिये हरियाणा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, (Nayab Singh Saini) भाजपा (BJP) के हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार श्री भाटिया का राज्य सभा के लिए निर्विरोध चयन लगभग तय माना जा रहा है।

नामांकन के बाद संजय भाटिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा संगठन के एक कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारियां निभाई
हैं और आगे भी राष्ट्रहित तथा पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करते रहेंगे।
श्री भाटिया का राजनीतिक सफर संगठन से शुरू होकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा है। युवा मोर्चा से लेकर प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी के कई अभियानों और चुनावों में अहम भूमिका निभाई। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं और इससे पहले बिहार, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली जैसे राज्यों में भी संगठनात्मक दायित्व निभा चुके हैं।
वर्ष 2019 में करनाल लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद उन्होंने संसद में सक्रिय भूमिका निभायी। जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने और क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क के कारण वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने गये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups