Budget Webinar: मोदी मंगलवार को बजट पर दूसरे वेबिनार को करेंगे संबोधित!

Mon, Mar 02 , 2026, 10:35 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को 11:15 बजे 2026-27 के बजट पर दूसरे वेबिनार को संबोधित करेंगे जो आर्थिक वृद्धि को निरंतर बनाए रखने और मजबूत करने के विषय पर रखा गया है। इस वेबिनार में "आर्थिक वृद्धि को निरंतर संभालना और सशक्त करना" विषय के साथ चार अलग-अलग सत्र होंगे। इन सत्रों में प्रथम सत्र विनिर्माण, उद्योगों के स्तर को उन्नत करना और रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों पर होगा। दूसरा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों के लिए ऋण और बाजार (Credit and Markets) की सुविधाओं पर तीसरा नगरों के आर्थिक इलाकों की योजना पर और चौथा सत्र अवसंरचना विकास, लॉजिस्टिक्स और किराया सहित अलग-अलग क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक इन चर्चाओं में औद्योगिक उत्पादन (Industrial Production) के पैमानों के विस्तार, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नेतृत्व के विस्तार और महत्वपूर्ण उद्योगों की नींव गहरी करने के लिए आगे के सुधारों पर ज़ोर होगा। इनमें बजट की प्राथमिकताओं के प्रभावी कार्यन्वयन पर ध्यान होगा ताकि सरकारी पहलों में सम्बद्ध पक्षों की भागीदारी बढ़े। कार्यान्वयन के संबंध में उद्योगों के सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups