कब है होलिका दहन? क्या होलिका दहन पर मंडरा रहा है भद्रा का साया? जानिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्यों ने क्या सुझाया 

Sat, Feb 28 , 2026, 12:50 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Date and Muhurta of Holika Festival: होली महापर्व की तिथि को लेकर प्रचलित भ्रम की स्थिति के बीच संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (Sampurnanand Sanskrit University) के ज्योतिषाचार्यों ने शास्त्रीय आधार पर अधिकृत निर्णय जारी किया है। विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मधुसूदन मिश्र ने बताया कि ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र विभाग ने फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा (Falgun Shukla Purnima) (Samvat 2082, AD 2026) के अवसर पर होलिका पर्व की तिथि और मुहूर्त (Date and Muhurta of Holika Festival) पर विस्तृत मंथन के बाद निर्णय लिया है। यह निर्णय शास्त्र, ज्योतिषीय गणना और धर्मशास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को सायं 5:56 बजे से प्रारंभ होकर 3 मार्च को सायं 5:08 बजे तक रहेगी। 3 मार्च को सूर्योदय पूर्णिमा तिथि में ही होगा।

शास्त्रों में फाल्गुनी पूर्णिमा पर भद्रा काल (Bhadra period) में होलिका दहन वर्जित बताया गया है। ‘निर्णयसिन्धु’ एवं ‘धर्मसिन्धु’ के अनुसार भद्रा के मुख भाग का त्याग कर निशीथोत्तर, अर्थात भद्रा पुच्छ काल में दहन करना श्रेयस्कर है। स्थानीय पंचांग एवं शास्त्रीय गणना के आधार पर होलिका पूजन एवं दहन तीन मार्च (मंगलवार) को प्रातः 3:24 से 5:33 बजे तक (भद्रा पुच्छ एवं निशीथोत्तर काल) करना शास्त्रसम्मत माना गया है। उल्लेखनीय है कि 3 मार्च को सायंकाल चंद्रग्रहण होने के कारण प्रातः 9 बजे से सूतक प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण के दिन सायंकालीन उत्सव अथवा दहन शास्त्रानुकूल नहीं माना जाता। अतः होलिका भस्म धारण एवं धूलिवंदन (होली का मुख्य उत्सव) 4 मार्च 2026 (बुधवार) को प्रतिपदा तिथि में मनाना उचित होगा।

विश्वविद्यालय ने होलिका पर्व के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अहंकार पर भक्ति की विजय का प्रतीक है। साथ ही यह समरसता, बंधुत्व, वसंतागमन और अंतःकरण की शुद्धि का संदेश देता है। विश्वविद्यालय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शास्त्रसम्मत मुहूर्त में पर्व मनाते हुए उसके आध्यात्मिक संदेश को अपनाएं और समाज में सद्भाव एवं समरसता को बढ़ावा दें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Missile Attack on the Capital Tehran: UAE से लेकर अबू धाबी, कुवैत, कतर, बहरीन तक...ईरान ने 5 देशों पर मिसाइलें दागीं, आखिर हो क्या रहा है?
Explosions in Tehran: इज़राइल ने US के साथ बातचीत के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान पर किया हमला, उठा धुएं का गुबार; तेल अवीव जाने वाली सभी फ़्लाइट कैंसिल
देश प्रदेश की ताजा खबरें : कहीं खेत में काम कर ही महिला से लूट, तो कहीं विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जानें एक क्लिक में
 रांची की मेयर बनी रोशनी खलको, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, हजारीबाग में भाजपा बागी अरविंद राणा जीते
 पुड्डुचेरी, तमिलनाडु को मोदी का नजराना! कल करेंगे 7,100 करोड़ रुपये की रेल- सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups