मुंबई: ज़ी म्यूज़िक कंपनी ने यश की फ़िल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के साथ डील की है। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा बनाई गई इस फ़िल्म के मेकर्स और ज़ी म्यूज़िक की यह पार्टनरशिप सिर्फ़ एक फ़िल्म तक लिमिटेड नहीं, बल्कि आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए भी एक लंबी क्रिएटिव जर्नी की शुरुआत है। यह कदम फ़िल्म की पैन-इंडिया और ग्लोबल रिलीज़ स्ट्रैटेजी को और मज़बूत बनाता है।
रवि बसरूर, विशाल मिश्रा और तनिष्क बागची अपने-अपने अलग अंदाज़ के साथ इस म्यूज़िकल वर्ल्ड को आकार देंगे। विशाल मिश्रा चार गाने कंपोज़ कर रहे हैं, तनिष्क बागची एक खास ट्रैक लेकर आ रहे हैं जिसे उन्होंने अर्सलान निज़ामी और फहीम अब्दुल्ला के साथ मिलकर तैयार किया है। वहीं रवि बसरूर एक गाना देने के साथ-साथ फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी संभालेंगे। यह एल्बम सिर्फ गानों का कलेक्शन नहीं होगा, बल्कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने वाला म्यूजिकल एक्सपीरियंस बनेगा।
इस फिल्म को यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखा है और निर्देशित भी गीतू मोहनदास ने ही किया है। यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में शूट की गई है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन भी जारी होंगे।केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को सिनेमा में दस्तक देगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 23 , 2026, 08:07 AM