हरिद्वार। उत्तराखंड में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नहर पटरी स्थित पुराने पीर के पास मिले एक युवक के शव के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान पैसों के लालच में आरोपी ने अपने ही साथी की गला दबाकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को नहर पटरी मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचलने के निशान पाए गए। बाद में शव की पहचान घोसीपुरा निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या (Murder Against) का मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह (SSP Navneet Singh) के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान पुलिस को घटना वाले दिन मृतक के साथ एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से जाते दिखाई दिया। संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम देवबंद तिराहे तक पहुंची, जहां हुलिए के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली।
आरोपी विनायक त्यागी (Accused Vinayak Tyagi) ने बताया कि वह रुड़की बस अड्डे के पास शराब लेने गया था, जहां उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई। दोनों ने साथ शराब खरीदी और नहर पटरी किनारे बाग में बैठकर पीने लगे। इसी दौरान आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास नकदी है। पैसों के लालच में उसने पहले गला दबाकर और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और जेब से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई 20 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 22 , 2026, 12:50 PM