नयी दिल्ली। तंजानिया के रक्षा बलों (TPDF) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार से तीन दिन की भारत यात्रा पर है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सशस्त्र बलों के साथ बातचीत की तथा भारतीय रक्षा साइबर सुरक्षा (Indian defense cybersecurity) प्रतिष्ठानों का दौरा किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से साइबर क्षेत्र में सहयोग तथा रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया।
यह संवाद भारत और तंजानिया की रक्षा सेनाओं के बीच तकनीकी विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह यात्रा दोनों देशों की रक्षा सेनाओं के बीच बढ़ते समन्वय और सहयोग को रेखांकित करती है, जो अक्टूबर 2023 में तंजानिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित पाँच-वर्षीय रक्षा सहयोग रोडमैप (Defense Cooperation Roadmap) के अनुरूप है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 17 , 2026, 08:25 PM