Domestic Stock Markets Declined: निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 79.48 अंक की गिरावट के साथ 83,197.67 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 1.96 अंक नीचे 83,275.19 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (National Stock Exchange's Nifty-50) सूचकांक 44.80 अंक टूटकर 25,634.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 28.45 अंक यानी 0.11 फीसदी उतरकर 25,659.30 अंक पर रहा।
वृहत बाजार में तेजी थी और मझौली तथा छोटी कंपनियों के सूचकांक ऊपर थे। आईटी, रसायन, फार्मा, सार्वजनिक बैंक, और एफएमसीजी समूहों के सूचकांकों में तेजी थी जबकि धातु, निजी बैंक, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक गिरावट में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान में थे। इंफोसिस, आईटीसी, टीसीएस एलएंडटी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 17 , 2026, 12:52 PM