UP Mayor orders municipal officials: काशी में 48 घंटे में सुधारें शिव बारात मार्ग, वरना होगी कार्रवाई; महापौर से नगर निगम अधिकारियों को मिला ऑर्डर!

Thu, Feb 12 , 2026, 08:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम ने काशी की ऐतिहासिक शिव बारात के मार्ग को 48 घंटे के भीतर दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है। इस क्रम में बुधवार को शिव बारात मार्गों का निरीक्षण करने निकले महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अव्यवस्थाओं को देखते हुए कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि 48 घंटे के भीतर बारात मार्ग की सभी खामियाँ दूर की जाएँ, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

महापौर ने शुरू किया निरीक्षण 
महापौर ने लालकुटी व्यायामशाला से पैदल निरीक्षण शुरू किया। लालकुटी महादेव और तिलभांडेश्वर महादेव से निकलने वाली शिव बारात के मार्ग पर जगह-जगह गंदगी और सीवर का मलबा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सीवर साफ करके मलबा सड़क पर ही छोड़ देना लापरवाही की पराकाष्ठा है। गौरी केदारेश्वर मार्ग पर गंदगी मिलने पर उन्होंने क्षेत्रीय सुपरवाइजर को तत्काल चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।

महापौर का जलकल महाप्रबंधक को आदेश 
निरीक्षण के दौरान महापौर ने जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिव बारात के दौरान एक भी सीवर मैनहोल ओवरफ्लो नहीं होना चाहिए। मुख्य अभियंता आर.के. सिंह को निर्देशित किया कि जहाँ भी मार्ग उबड़-खाबड़ हैं या पैचवर्क की आवश्यकता है, उसे रातों-रात ठीक कराया जाए। वहीं, प्रकाश विभाग को निर्देश दिया कि बारात वाले रूट पर एक भी स्ट्रीट लाइट बंद नहीं मिलनी चाहिए।

महापौर का नगर निगम अधिकारियों को ऑर्डर 
महापौर रेवड़ी तालाब होते हुए गौरी केदारेश्वर महादेव तक पैदल गए और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शिव बारात में लाखों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में अंधेरा या टूटी सड़कें दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद विजय द्विवेदी, रामगोपाल वर्मा, चंद्रनाथ मुखर्जी और शिव बारात के संयोजक अजय वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups