Housing Foundation Laying: चूरलमाला–मुंडक्कई भूस्खलन पीड़ितों के लिए निर्मित आवासों का शिलान्यास गुरुवार को!

Wed, Feb 25 , 2026, 10:46 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली।  केरल में वायनाड जिले के कलपेट्टा में चूरलमाला–मुंडक्कई भूस्खलन पीड़ितों के लिए कांग्रेस की ओर से निर्मित आवासों का शिलान्यास समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इस मौके पर वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

सूत्रों के मुताबिक श्री राहुल गांधी गुरुवार को कन्नूर हवाई अड्डे (Kannur Airport) पहुंचेंगे। वहां से वह कन्नूर जिले के पेरावूर में किसानों की बैठक में भाग लेंगे और उसके बाद कलपेट्टा पहुंचकर शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। सुश्री वाड्रा सुबह कलेक्टरेट में आयोजित दिशा बैठक में हिस्सा लेंगी और दोपहर 13:30 बजे वह कलपेट्टा स्थित सांसद कार्यालय में वन विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम को उन्नत उपकरण सौंपेंगी। वह दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह कालीकावु सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक की प्रयोगशाला तथा दोपहर में स्कूल के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी और नए ब्लॉक का शिलान्यास भी करेंगी। इसके अतिरिक्त वह चिप्पिलिथोडु में प्रस्तावित चुरम बाईपास रोड परियोजना स्थल का दौरा करेंगी। शनिवार को वह चूरलमाला मुंडक्कई आपदा पीड़ितों के लिए मुस्लिम लीग की ओर से निर्मित घरों के चाबी वितरण समारोह में भी भाग लेंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups