दतिया। मध्यप्रदेश में दतिया पुलिस को मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले (Rape case) में 34 दिन बाद बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी कमल दांगी को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और घटना के समय पहने कपड़े भी जब्त किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट (court) में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी को रिछरा फाटक इलाके के फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को आरोपी मोहना रोड स्थित हनुमान मंदिर (Hanuman temple) के पास जंगल में ले गया और वहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। एसपी सूरज कुमार वर्मा ने आरोपी को पकड़ने के लिए छह विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके अपनाते हुए शहर और आसपास के 500 से अधिक सरकारी व निजी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी आधार पर एक रूट मैप तैयार किया गया और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की पहचान कमल दांगी निवासी बुहारा (हाल निवासी मामा का डेरा) के रूप में हुई।
पुलिस की दबिश की भनक लगते ही आरोपी दतिया छोड़कर गुजरात के राजकोट भाग गया था। लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और अंततः उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 02 , 2026, 10:13 PM