नियामी: दक्षिण अफ्रीकी देश नाइजर के रक्षा-सुरक्षा बल (FDS) ने राजधानी नियामी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Diori Hamani International Airport) पर गुरुवार को हुए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में कम से कम 20 हमलावरों को मार गिराया और 11 अन्य को गिरफ्तार कर लिया। नाइजर के रक्षा मंत्रालय (Niger's Ministry of Defense) ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों के पास से भारी मात्रा में युद्ध सामग्री और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई कई मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। मंत्रालय के अनुसार यह हमला बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को हुआ, जब 'भाड़े के सैनिकों' (मर्सनरी) के एक समूह ने हवाई अड्डे के पास स्थित एयर बेस 101 को निशाना बनाया।
मोटरसाइकिल पर सवार ये हमलावर बिना हेडलाइट जलाए वहां पहुंचे थे। मंत्रालय ने बताया कि 30 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए अधिकांश हमलावर गंभीर रूप से घायल हैं। इस हमले को हालांकि नाकाम कर दिया गया, लेकिन इसमें 'चार सैनिक घायल हुए हैं और कुछ उपकरणों को नुकसान पहुँचा है, जिसमें गोला-बारूद के एक भंडार में आग लगना भी शामिल है।' वहां से भागने से पहले, इन हमलावरों ने तीन नागरिक विमानों पर भी गोलियां चलाईं, जिनमें से दो विमान 'आस्की' एयरलाइन के थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 30 , 2026, 03:11 PM