Iran Drones: ईरान ने सैन्य इकाइयों में शामिल किये एक हजार विशेष लड़ाकू ड्रोन!

Thu, Jan 29 , 2026, 07:13 PM

Source : Uni India

तेहरान। ईरान ने गुरुवार को कहा कि उसने अपनी सैन्य इकाइयों में देश में बने एक हजार 'लड़ाकू" ड्रोन (combat drones) शामिल किये हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी तसनीम समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना प्रमुख अमीर हातेमी के आदेश पर थल सेना, नौसेना और वायु सेना को ये लड़ाकू ड्रोन दिये गये हैं। इन ड्रोनों को सेना के विशेषज्ञों और रक्षा मंत्रालय ने मिलकर बढ़ते खतरों से निपटने और पिछले साल इज़रायल के साथ हुए "12-दिवसीय युद्ध" से मिले सबक को देखते हुए विकसित किया गया है। ये ज़मीन, समुद्र और हवा में तय या चलते-फिरते लक्ष्यों पर हमला करने, घुसपैठ, विनाश, जासूसी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध करने में सक्षम हैं।

 हातेमी ने कहा कि भविष्य के खतरों को देखते हुए सेना ने अपनी रणनीति को मजबूत करने को प्राथमिकता दी है ताकि तेज़ी से सैन्य अभियान चलाए जा सकें और किसी भी हमले का "करारा" जवाब दिया जा सके। इस हफ़्ते की शुरुआत में अमेरिका द्वारा मध्य पूर्व में एक कैरियर-नेतृत्व वाले स्ट्राइक ग्रुप की तैनाती के बाद यह आपूर्ति की गयी है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने बुधवार को कहा कि एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन के नेतृत्व में एक "बहुत बड़ा बेड़ा" ( जो वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है) ईरान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के पास अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए समय कम बचा है। इसके जवाब में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Seyyed Abbas Araghchi) ने कहा, "हमारी बहादुर सेनाएं तैयार हैं। उनकी उंगलियां ट्रिगर पर हैं। किसी भी हमले का तुरंत और ताकतवर जवाब देने के लिए तैयार हैं।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups