Reserve Bank Securities : रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां!

Thu, Jan 22 , 2026, 07:28 PM

Source : Uni India

मुंबई। रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने गुरुवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं। केंद्रीय बैंक (central bank) ने वाणिज्यिक बैंकों के पास नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के उपायों के तहत यह खरीद की है। यह चार समान किस्तों में दो लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के तहत अंतिम किस्त है।

रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उसने सात तरह की प्रतिभूतियों की खरीद की है जिनकी मियाद साल 2029 से 2054 तक अलग-अलग समय पर पूरी हो रही हैं। इसमें तीन साल, पांच साल, सात साल, आठ साल, नौ साल, 10 साल और 28 साल की प्रतिभूतियां शामिल हैं। इन प्रतिभूतियों पर 6.10 प्रतिशत से 7.57 प्रतिशत का ब्याज दिया गया है। सबसे अधिक 26,425 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां साल 2029 की मियाद वाली हैं जिन पर 7.10 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

पहली किस्त में 50 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां 29 जनवरी को खरीदी गयी थीं। दूसरी किस्त के तहत 05 जनवरी को और तीसरी किस्त के तहत 12 जनवरी को खरीद की गयी थी। दिसंबर में इससे पहले भी दो समान किस्तों में केंद्रीय बैंक ने एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups