Unnao Road Accident: डंपर-ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, 4 घायल

Sat, Dec 13 , 2025, 04:30 PM

Source : Uni India

उन्नाव। उत्तर प्रदेश (U.P.) में उन्नाव जिले (Unnao district) के अजगैन क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से ऑटो-रिक्शा (Auto Rickshaw) सवार तीन लोगों की मौत (Three died) हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि मकुर गांव (Makur village) में एक पेट्रोल पंप (petrol pump) के पास तेज रफ्तार डंपर अचानक बेकाबू होकर सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। इस हादसे (Accident) में ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी सात लोग अंदर फंस गए। क्षेत्रीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
अजगैन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाया। मृतकों की पहचान पुत्तीलाल लोधी (60), रामाशंकर (45) और लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups