U-19 Cricket: श्रीलंका ने नेपाल को आठ विकेट से हराया

Sat, Dec 13 , 2025, 03:36 PM

Source : Uni India

दुबई। सेतमिका सेनेविरत्ने (पांच विकेट) (Sethmika Seneviratne (five wickets) की बेहतरीन गेंदबाजी (Bowling) के बाद दिमांता महाविताना (नाबाद 39) (Dimanta Mahavitana (39 not out)  और कविजा गमागे (24) and Kavija Gamage (24)) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 211 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया।
श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 14.5 ओवर में दो विकेट पर 84 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमांता महाविताना ने 49 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से (नाबाद 39) रनों की पारी खेली। कविजा गमागे ने 29 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 24) रन बनाये। विरन चामुदिता (10) और के वितानापतिराना (दा) रन बनाकर आउट हुये। नेपाल के दयानंद मंडल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल की टीम को 28.5 ओवर में 82 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। सिबरिन श्रेष्ठ ने नेपाल के लिए सर्वाधिक 18 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज साहिल पटेल (12) और नीरज कुमार यादव (10) रन बनाकर आउट हुये। नेपाल के 82 रनों के स्कोर में श्रीलंकाई गेंदबाजों का सर्वाधिक योगदान रहा। उन्होंने अतिरिक्त के रूप में 19 रन दिये। नेपाल के आठ खिलाड़ी दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। श्रीलंका के लिए सेतमिका सेनेविरत्ने ने 25 रन देकर पांच विकेट लिये। रसित निमसारा, विग्नेश्वरण आकाश, दुलनित सिगेरा और चमीका हीनातिगाला ने एक-एक बल्लेबाजों को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups