'किसानों की आत्महत्या के आंकड़ों में नहीं जाना चाहता, यह अमानवीय होगा': शिवराज

Fri, Dec 12 , 2025, 03:54 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture and Farmers Welfare Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शुक्रवार को राज्यसभा में किसानों की आत्महत्या (Farmers suicide) के आंकड़े साझा करने से इनकार करते हुए कहा कि यह "अमानवीय" होगा।

पंजाब से आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह (Aam Aadmi Party of  Sant Balbir Singh ) ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न में पूछा था कि पिछले 15 साल में देश में कितने किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने उसका राज्यवार विवरण भी मांगा था।

इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि एक भी आत्महत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। विभिन्न परिस्थितियों के कारण कई बार अलग-अलग पेशों में काम करने वाले आत्महत्या करते हैं।

उन्होंने कहा, "किसानों की आय बढ़ाने के लिए हम हरसंभव प्रयत्न कर रहे हैं। मैं आत्महत्या के आंकड़ों में नहीं जाना चाहता। वह अमानवीय होगा क्योंकि तब कितनी होती थी, अब कितनी होती है यह कहना दुर्भाग्यपूर्ण होगा। लेकिन हमारा संकल्प है कि एक-एक व्यक्ति मानवीय गरिमा के साथ अपना जीवन जिये और उसमें हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। आत्महत्या के कई कारण होते हैं, कई बार विद्यार्थी भी कर लेते हैं, पेशेवर भी कर लेते हैं, व्यापारी भी कर लेते हैं, गृहिणियां भी कर लेती हैं।" एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में श्री चौहान ने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। साल 2014 की तुलना में उत्पादन 44 प्रतिशत बढ़ा है। सरकार उत्पादन की लागत घटाने के भी उपाय कर रही है। किसानों को दो लाख करोड़ रुपये उर्वरक सब्सिडी के रूप में दी जा रही है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4.09 लाख करोड़ रुपये दिये गये हैं। फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 1.9 लाख करोड़ रुपये की मदद दी गयी है। किसान क्रेडिट कार्ड पर 15 लाख करोड़ रुपये के ऋण दिये गये हैं।

फसल बीमा योजना लागू न करने के लिए पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया होता तो हाल की बाढ़ से पीड़ित किसानों के नुकसान की कुछ भरपाई हो सकती थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर राज्य में फसल बीमा योजना लागू करने की मांग की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Major Update on LPG Cylinders: LPG गैस सिलेंडर पर सरकार का कड़ा फ़ैसला! अब खुले बाज़ार में नहीं मिलेंगे सिलेंडर, सिलेंडर की सीधी बिक्री पर रोक
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो, मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम! जब नागरिक बुनियादी ढांचे पर... 
 IMD का राज्य-वार मौसम अलर्ट! अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित इन 6 अन्य राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना 
Today's Breaking News: भजनलाल ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत
Tax Evasion Case : बहराइच में करोड़ो की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, बीएनएस के तहत मामला दर्ज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups