रामनगर। देशभर में केंद्र सरकार (Central Government) के नए लेबर कोड के खिलाफ जारी विरोध के बीच बुधवार को रामनगर के लखनपुर चुंगी में इंकलाबी मज़दूर केंद्र द्वारा प्रतियों जलाकर कर बड़ा प्रदर्शन किया और संगठन ने इन लेबर कोड को "घोर मज़दूर-विरोधी"(protested) बताते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा तथा केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज ऐतिहासिक किसान आंदोलन के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया। इसी क्रम में इंकलाबी मज़दूर केंद्र ने मज़दूर अधिकार संघर्ष अभियान (Mazdoor Adhikar Sangharsh Abhiyan) के घटक संगठन के रूप में देशव्यापी विरोध में भागीदारी की मासा एक अखिल भारतीय मोर्चा है, जिसमें संघर्षशील और क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन शामिल हैं।
विरोध सभा में वक्ताओं ने कहा कि 2021 में दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों के उठने के बाद केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) की गारंटी आज भी अधर में है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने बड़े पूंजीपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज माफ किए लेकिन किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार के पास संसाधन नहीं होने का तर्क दिया जाता है इन नीतियों के चलते किसानों और खेत मज़दूरों में आत्महत्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मज़दूर वर्ग पर हमला करते हुए मोदी सरकार ने चार नए लेबर कोड लागू कर दिए हैं। इनके माध्यम से ट्रेड यूनियन के अधिकार, आठ घंटे कार्यदिवस का कानूनी अधिकार और हड़ताल का संवैधानिक अधिकार गंभीर रूप से कमजोर कर दिया गया है।
इन कोड में ठेका प्रथा को और बेलगाम किया गया है, जबकि महिला मज़दूरों से रात की पाली में काम लेने का निर्णय पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा देने वाला बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये नए लेबर कोड्स मज़दूरों को गुलामी की ओर धकेलने वाले दस्तावेज़ हैं और सभी क्रांतिकारी मज़दूर संगठनों को एक व्यापक आंदोलन खड़ा करना होगा। उन्होंने किसान आंदोलन से प्रेरणा लेने और वर्गीय एकता के साथ मज़दूर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे रोहित रुहेला, भुवन आर्या,प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिंवाल, गीता आर्या, समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, किशन शर्मा,प्रगतिशील जन एकता मंच के लालमणि, किरण आर्या और परिवर्तनकामी छात्र संगठन के राज एवं प्रीति शामिल हुये।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 26 , 2025, 07:47 PM