विजयवाडा। आंध्र प्रदेश सरकार प्रत्येक परिवार को एक इकाई के रूप में मानते हुए फैमिली बेनिफिट मैनेजमेंट सिस्टम (FBMS) लागू करने की योजना बना रही है और जून 2026 तक सभी परिवारों को स्मार्ट फैमिली कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chief Minister N. Chandrababu Naidu) ने सोमवार को अमरावती के निकट सचिवालय में फैमिली बेनिफिट मैनेजमेंट सिस्टम पर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस प्रणाली का उपयोग परिवारों के सशक्तिकरण के लिए किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कल्याणकारी योजनाओं (Welfare Schemes) और नागरिक सेवाओं का डेटा अपडेट किया जाए और उसे स्मार्ट फैमिली कार्ड में शामिल किया जाए।
मुख्यमंत्री ने जून 2026 तक प्रदेश के 1.4 करोड़ परिवारों को क्यूआर कोड युक्त स्मार्ट फैमिली कार्ड जारी करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्डों में स्थायी और परिवर्तनशील दोनों तरह के डेटा शामिल होंगे। साथ ही इसमें टीकाकरण का रिकॉर्ड, आधार नंबर, एफबीएमएस आईडी, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पोषण आहार, छात्रवृत्ति और पेंशन आदि की जानकारी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को दी जा रही सभी सरकारी सेवाओं और लाभों का विवरण इस परिवार कार्ड में दिखना चाहिए। स्मार्ट फैमिली कार्ड (Smart Family Cards) का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी तरीके से नागरिक सेवाएं पहुंचाना और कल्याणकारी योजनाओं के लिए सही पात्र लाभार्थियों का चयन करना है।
उन्होंने कहा कि इन परिवार कार्डों से कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकेगा और लोगों को एक ही कार्ड के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जनवरी 2026 तक हर व्यक्ति का डेटा अपडेट कर लिया जाए और जून 2026 तक सभी परिवारों को स्मार्ट कार्ड वितरित कर दिए जाएं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 24 , 2025, 07:01 PM