zero tolerance: भाजपा सरकार का 'जीरो टॉलरेंस' का दावा वास्तव में जीरो साबित-अखिलेश यादव!

Thu, Nov 20 , 2025, 08:12 PM

Source : Uni India

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं और हत्या, लूट, अपहरण तथा बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ''जीरो टॉलरेंस'' (Zero tolerance) का दावा वास्तव में जीरो साबित हुआ है। यादव ने गुरुवार को पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) में न महिलाएं सुरक्षित हैं, न व्यापारी और न ही आम नागरिक। अपराधियों और दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, जिसके कारण अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

उन्होंने हाल की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार कानून व्यवस्था को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत भाजपा सरकार की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। व्यापारी असुरक्षित हैं, महिलाएं भयभीत हैं और जनता हर स्तर पर परेशान है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय शुरू की गई विश्वस्तरीय डायल 100 सेवा को भाजपा शासन में बर्बाद कर दिया गया। महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई 1090 वीमेन पावर लाइन भी बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया या उपेक्षित कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश में शांति, सुरक्षा और खुशहाली वापस लौटेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups