Child Rights Conference: जिला स्तरीय सम्मेलन में बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक!

Tue, Nov 18 , 2025, 07:22 PM

Source : Uni India

सिरसा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग (Child Development) व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय पंचायत भवन (Panchayat Bhawan) में बाल अधिकार, शिक्षा, बाल श्रम व पॉक्सो विषय पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विभिन्न चरणों में बाल अधिकार संरक्षण, बच्चों के लिए शिक्षा प्रदान करने और यौन उत्पीडऩ के खिलाफ जागरूक करने संबंधी व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी उपस्थितजन को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की डिवीजन हेड पायल शर्मा (Payal Sharma) ने बाल श्रम एक्ट 1986 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा शुभांकर चौधरी ने जेजे एक्ट 2015 व पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) 2012 के बारे में जानकारी देते हुए आमजन को जागरूक किया। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर ने स्कूली स्तर पर बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल में उपलब्ध करवाने में विद्यार्थी, अध्यापक व अभिभावक की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने स्कूल सेफ्टी व सुरक्षित वाहन पॉलिसी के बारे में भी अवगत करवाया। महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डा. दर्शना सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका उदेश्य बाल अधिकारों के संरक्षण, बाल श्रम रोकने व यौन उत्पीडऩ के खिलाफ जागरूक करना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups