नयी दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) राज्य में "अभूतपूर्व बहुमत" हासिल करेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "बिहार में लोकतंत्र के महापर्व में जन-जन का अद्भुत उत्साह बता रहा है कि विधानसभा चुनावों में राजग को अभूतपूर्व बहुमत मिलने जा रहा है।"
विदित हो कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से लगभग आधी सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। इसमें 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में मत डाले जा रहे हैं। इस चरण में लगभग 3.75 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा, हालाँकि सुरक्षा कारणों से कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम 5:00 बजे तक सीमित कर दिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 06 , 2025, 07:09 PM