लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अब कांग्रेस के “बहादुरशाह ज़फ़र” बन चुके हैं और पूरी पार्टी को निपटा कर ही दम लेंगे। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा “ बतौर कांग्रेस अध्यक्ष वे असफल रहे, लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में फेल रहे और पांच बार सांसद रहने के बावजूद जनता के बीच अपना भरोसा खो चुके हैं। अपनी लगातार नाकामी को छिपाने के लिए वे रोज़ाना कोई नया “फर्ज़ी खेल (fake game)” रचते हैं।”
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का अस्तित्व दिन-ब-दिन समाप्त होता जा रहा है। जनता अब उनके भाषणों और नाटकीय बयानों से प्रभावित नहीं होती। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठ, भ्रम और असंतोष फैलाने तक सीमित रह गई है। वहीं समाजवादी पार्टी पर टिप्पणी करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “बिहार के चुनावी पर्व में सपा बहादुर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नाहक ही अपना लट्ठ भांज रहे हैं। इस चुनाव में उनकी सपा न तीन में है और न तेरह में। उनकी पार्टी के लिए बिहार की ज़मीन पूरी तरह सूखी साबित हो रही है।”
उन्होंने कहा कि बिहार में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अडिग विश्वास रखती है। भाजपा और एनडीए गठबंधन के पक्ष में जनसमर्थन उमड़ रहा है। बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता की राजनीति को प्राथमिकता देती है, जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल परिवारवाद और अवसरवाद की राजनीति में लिप्त हैं। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार की जनता इस चुनाव में एक बार फिर भाजपा और एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 06 , 2025, 12:48 PM