हैदराबाद : तेलंगाना मंत्रिमंडल (Telangana Cabinet) के शुक्रवार को हुए विस्तार में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन (Former cricketer Mohammad Azharuddin) को शामिल किया गया। राज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) को राज्यपाल जीश्नु देव वर्मा ने उन्हें राज्य मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (Chief Minister A. Revanth Reddy) और कई अन्य कैबिनेट मंत्री भी इस मौके पर मौजूद थे।
अजहरुद्दीन रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक समुदाय के पहले मंत्री होंगे। तेलंगाना में लगभग 21 महीने पुराने रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल का यह दूसरा विस्तार है। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ, मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 16 हो गयी है। तेलंगाना विधानसभा में 119 विधायक हैं। अजहरुद्दीन को अभी विभाग आवंटित नहीं किया गया है। वह 2023 में तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन भारत राष्ट्र समिति के उम्मीदवार से पराजित हो गये थे। वह उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 31 , 2025, 03:25 PM