शाजापुर: मध्यप्रदेश के मालवा अंचल और विशेष कर पश्चिम मध्यप्रदेश के राजस्व क्षेत्र में कृष्ण मृग (Blackbuck Trapping Campaign) एवं रोजड़ों द्वारा खेतों को नुकसान पहुंचाने की समस्या के निदान के लिए उनको पकड़ने का अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 448 कृष्ण मृगों पकड़ कर अन्यत्र जगह पर भेजा जा चुका है। आधिकारिक जानकारी में बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश सहित देश में पहली बार वन्यजीवों के संरक्षण (conserve wildlife) के साथ एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने का अभियान बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस की टीम एवं वन विभाग की टीम द्वारा हेलीकॉप्टर और बोमा से कृष्णमृगों को पकड़ने का अभियान जारी हैं।
शाजापुर जिले में कृष्णमृग और रोजड़ों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण मन्दसौर और नौरादेही भेजा जा रहा है। संभागायुक्त आशीष सिंह एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने हेलीकॉप्टर और बोमा से कृष्णमृगों को पकड़ने के लिए चल रहे अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस के अधिकारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों से चल रहे अभियान की कार्यवाही के बारे में पूछा।
वनमंडलाधिकारी देवास एवं अभियान प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि आज शाजापुर जिले के पोलायकलां तहसील के लसूड़िया घाघ एवं निपनिया खुर्द में बोमा लगाया गया। जिसमें उमरीसिंघी, खड़ी, पोलायकला, मोरटा केवड़ी, तलेनी, जरखी, सकरई गाँव से 153 कृष्णमृगों को किसानो के खेतों से पकड़कर अन्यत्र संरक्षित क्षेत्रों/ राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में छोड़ा जा रहा है। इस अभियान के तहत अभी तक 448 कृष्णमृगों को पकड़कर अन्यत्र संरक्षित क्षेत्रों/राष्ट्रीय उद्यान/वन्यजीव अभ्यारण्य वन क्षेत्र में छोड़ा गया।
इससे किसानों को होने वाले फसल नुकसान में कमी आएगी और कृषकों की समस्याओं का निदान होगा। इस तरह का देश में ये प्रथम अभियान है। इस अभियान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वीएन अंबाड़े, सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एचएस पाबला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एल कृष्णमूर्ति, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अजय यादव के द्वारा बोमा क्षेत्र में उपस्थित रहकर कृष्णमृगों को पकड़ने की कार्यवाही का निगरानी एवं अवलोकन किया गया। कार्यवाही में शाजापुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूर्ण सहयोग दिया।
शाजापुर जिले के ग्रामवासियों द्वारा भी इस अभियान में भरपूर सहयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास के ग्रामवासियों से अपील है कि आने वाले दिनों की कार्यवाही के दौरान खेतों में जब हेलीकॉप्टर द्वारा हांका लगाया जा रहा है, तो कृष्णमृगों के पीछे ना भागे। साथ ही साथ ग्रामवासियों से निवेदन है कि जब अभियान चल रहा है तो आस पास के रास्तों में गाड़ियो में ना घूमे। आने वाले दिनों में यह अभियान नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक शाजापुर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। साथ ही साथ नीलगायों को भी पकड़कर अन्य वन क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 31 , 2025, 01:05 PM