India's first 500 MW Prototype Reactor: भारत के पहले 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में 12 ईंधन असेंबली भरीं गईं!

Tue, Oct 28 , 2025, 08:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चेन्नई: भारत के पहले 500 मेगावॉट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) में अब तक कुल 181 ईंधन असेंबली में से बारह असेंबली वैकल्पिक मार्ग से भरी जा चुकी हैं। भारतीय परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, ईंधन भरने की पूरी प्रक्रिया तीन से चार महीने तक चलेगी और इस दौरान रिएक्टर को 'क्रिटिकल' स्थिति तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। ईंधन लोडिंग का कार्य पिछले सप्ताह वैकल्पिक मार्ग से शुरू किया गया था, क्योंकि मूल ईंधन स्थानांतरण मशीन (आईएफटीएम) में तकनीकी समस्या आ गई थी।

सूत्रों ने बताया कि वैकल्पिक प्रणाली या 'डायरेक्ट मशीन' प्रणाली एक सुरक्षित तकनीक है, जिसका उपयोग वर्तमान में दाबित भारी पानी रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) में भी किया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups