Kharge On Kurnool Bus Accident: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक निजी बस में आग लगने से कई यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और इस दुर्घटना की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। खरगे ने बस दुर्घटना में दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग (Hyderabad-Bengaluru Highway) पर एक बस में आग लगने की दुखद घटना, जिसके परिणामस्वरूप कई अनमोल जानें चली गईं ये अत्यंत दुखद है। मैं इस त्रासदी में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"
खरगे ने कहा इन दुर्भाग्यपूर्ण बार-बार होने वाली घटनाओं के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करना अनिवार्य है। गौरतलब है कि हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में आज तड़के साढ़े तीन बजे कुरनूल जिले के चिन्नातेकुरु गाँव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद आग लग गई जिससे 25 से ज़्यादा यात्रियों की जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बस में कल 40 लोग सवार थे।"
रेवंत रेड्डी ने कुरनूल बस हादसे पर शोक व्यक्त किया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुयी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। रेवंत रेड्डी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आंध्र प्रदेश के अपने समकक्षों के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि सभी आवश्यक राहत उपाय शीघ्रता से किए जा सकें।
उन्होंने घटना के संबंध में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ चर्चा की और उन्हें पीड़ितों के परिवारों की सहायता के लिए एक विशेष हेल्पलाइन स्थापित करने के निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने गडवाल जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दुर्घटनास्थल पर तुरंत पहुँचने और स्थिति पर कड़ी नज़र रखने का भी आदेश दिया। आंध्रप्रदेश में आज तड़के एक यात्री बस में आग लग जाने से 20 लोगों की मौत हो गयी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 24 , 2025, 12:27 PM