Anganwadi Murder Case: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मारपीट कर ससुराल वालों ने की हत्या

Sun, Oct 19 , 2025, 08:31 PM

Source : Uni India

सीतापुर।  उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र अंतर्गत सुरजी पारा गांव में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद (Family Dispute) में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मारपीट कर ससुराली जनों ने हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके के लोग मौके पर पहुंचे और वहां पर घायल महिला को हरगांव अस्पताल उपचार हेतु ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार देर रात हुई इस घटना की जानकारी देते हुए आज रविवार देर शाम थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडे (Arvind Kumar Pandey) ने देते हुए बताया कि सुरजी पारा गांव में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन देवी (Anganwadi worker Suman Devi) 36 वर्ष पत्नी संदीप का अपने पति और ससुराली जनों से विवाद हो गया। जिसमें उसको लोहे की राड़ एवं अन्य लाठी डंडों से पीट कर मरन्नासन कर दिया गया। घटना की सूचना घायल अवस्था में सुमन देवी ने अपने मायके को दी। मायके से परिजनों के आने पर उसे हरगांव चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा गया। जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना तड़के सुबह पुलिस को मिलने पर पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष पिता की तहरीर पर ससुराल परिजनों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सुमन देवी के पति संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups