असम में जुबीन की मौत के बारे में गलत सूचना फैलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Sat, Oct 18 , 2025, 12:40 PM

Source : Uni India

गुवाहाटी: असम के नागांव जिले में पुलिस ने प्रसिद्ध कलाकार ज़ुबीन गर्ग (Zubeen Garg) की मौत से संबंधित एक भ्रामक वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि फेसबुक पर अपलोड (uploaded on Facebook) किए गए इस वीडियो से जन अशांति भड़कने की आशंका थी। नागांव के पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि आरोपी की पहचान इंजामुल हक के रूप में हुयी है, जो "एसके अहमद" नाम से फेसबुक पर प्रोफाइल चलाता था। 

उन्होंने कहा कि लोगों का ध्यान आकर्षित करने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सनसनीखेज वीडियो को संपादित और अपलोड किया था। एसपी ने कहा, "पूछताछ के दौरान हक ने कबूल किया कि उसने जानबूझकर लोगों की भावनाओं को भड़काने और अशांति पैदा करने के लिए वीडियो शेयर किया था।" पुलिस ने कल असम के नागांव जिले के जुरिया जिले के तेलिया बेबेजिया से युवक को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में जुरिया थाना में धारा 352 और 353(1)(बी) के तहत एक विकृत वीडियो के माध्यम से सामाजिक अशांति फैलाने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान हक ने कथित तौर पर वीडियो को संपादित करने की बात कबूल की है। उल्लेखनीय है कि असम पुलिस बक्सा में हुई हालिया हिंसा के बाद से सोशल मीडिया पर कड़ी नज़र रख रही है और सभी से ऐसी झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups