Lallan Singh: ललन सिंह ने महागठबंधन का किया उपहास; महागठबंधन को बताया ठगगठबंधन!

Sat, Oct 18 , 2025, 08:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंगेर: केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को बिहार में विपक्ष के गठजोड़ पर प्रहार करते हुए कहा कि महागठबंधन अब ‘ठगगठबंधन’ बन गया है।सिंह मुंगेर जिले के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल के नामांकन समारोह में भाग लेने मुंगेर आये थे। केंद्रीय मंत्री ने नामांकन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें लायेगा।

सिंह ने कहा कि वि विपक्ष का गठबंधन एक ठग गठबंधन है। उन्होंने ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने हर घर में एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है तो उन्हें अपने पिता के कार्यकाल को याद करना चाहिए जब जमीन के बदले नौकरी दी जाती थी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी भी ऐसा ही करेंगे। जमीन लिखवा कर बिहार के गरीबों को नौकरी देंगे।

आज ही मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी अरुण शाह ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा मुंगेर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह, जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के बागी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने भी अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups