Yogi's Visit to Ayodhya: दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी का रामनगरी में दो दिन प्रवास! जानें पूरा शेड्यूल 

Fri, Oct 17 , 2025, 04:04 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Yogi's Two-day Visit to Ayodhya : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) दीपोत्सव के अवसर (occasion of Deepotsav) पर दो दिन रामनगरी में प्रवास करेंगे। वह 19 अक्टूबर को अयोध्या आयेगे जबकि 20 को यहां से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री रामकथा पार्क से महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में आयोजित मंडल स्तरीय स्वदेशी मेला (Swadeshi Mela) में लगे स्टाल का अवलोकन करेंगे। स्वदेशी मेला से मुख्यमंत्री रामकथा पार्क के निकट स्थित सरयू अतिथि गृह पहुंचेंगे। वहां से रामकथा पार्क से पहले खड़ी झांकियों का अवलोकन करेंगे, कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय से निकल कर झाकिया रामकथा पार्क पहुंचती है। यहां से मुख्यमंत्री का कारवां रामकथा पार्क में लगी विकास प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचेगा, जहां वह जनपद के विकास कार्यों की प्रगति को देखेंगे।

प्रभु श्रीराम का राजतिलक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। उतर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह रामपैडी पर दीप जलाकर दीपोत्सव 2025 की शुरुआत करेंगे। जहां दीपोत्सव का एक नया रिकॉर्ड बनेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सरयू तट पर आरती करेंगे और यही से आतिशबाजी देखेंगे। पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला रामकथा पार्क पहुंचेंगे जहां विदेशी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे राम की लीलाओं का मंचन देखेंगे। यही से रात्रि विश्राम के लिए अतिथि गृह जायेगे।

दीपावली की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमंत लला के दर्शन से करेंगे। हनुमान गढ़ी से मुख्यमंत्री सीधे राममंदिर जायेगे, जहां रामलला का दर्शन पूजन अर्चन करेंगे। प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री कारसेवक पुरम पहुंचेंगे जहां अयोध्या के प्रमुख संत महंत धर्माचार्य के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मणिराम दास छावनी, दिगम्बर अखाड़ा और बड़ा भक्तमाल मंदिर जायेगे। मुख्यमंत्री इसके बाद कोतवाल मंदिर में समरसता भोज में शामिल होते हुए अभिरामदास वार्ड की निषाद बस्ती में मिष्ठान भेंट करेंगे। यही से मुख्यमंत्री का कारवां रामकथा हेलीपैड पहुंचेगा और यही से गोरखपुर प्रस्थान करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups