नयी दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा (President Lula da Silva) फरवरी में भारत यात्रा पर आयेंगे। भारत यात्रा पर आये ब्राजील के उप राष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन ने बुधवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के साथ बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति लूला की ओर से भाईचारे का संदेश लेकर आए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की गत जुलाई की ब्राज़ील यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय ब्राजील में श्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया था। उन्होंने कहा कि अगले साल की शुरुआत यानी फरवरी में राष्ट्रपति लूला भारत की यात्रा पर आएंगे। उप राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच विश्वास और साझेदारी के दीर्घकालिक संबंध है और दोनों देश इसे और मज़बूत करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने श्री लूला को भारत आने का निमंत्रण दिया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 15 , 2025, 09:18 PM