Maoists Carrying a Bounty of ₹50 lakh Surrendered: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 27 सक्रिय माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण (surrendered to security forces) किया। इनमें पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन-01 (People's Liberation Guerrilla Army Battalion-01) के दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर बड़ा इनाम घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले समूह पर कुल 50 लाख रुपये का इनाम था। इनमें एक माओवादी पर 10 लाख रुपये, तीन पर आठ-आठ लाख, एक पर तीन लाख, दो पर दो-दो लाख रुपये और नौ माओवादियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था।
आत्मसमर्पण करने वाले 27 माओवादियों में 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। इनमें सिटी विंग कमेटी मेंबर के एक सदस्य, 15 पार्टी सदस्य और 11 लोग अग्र संगठन से जुड़े थे। इस बड़े आत्मसमर्पण के पीछे छत्तीसगढ़ शासन की "आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति", "नियद नेल्ला नार योजना" और अंदरूनी इलाकों में बढ़ते सुरक्षा कैंपों का दबदबा माना जा रहा है। इस सफलता में जिला बल, जिला सुरक्षा गार्ड, विशेष इंटेलिजेंस शाखा, स्पेशल टास्क फोर्स, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की विभिन्न वाहिनियों और कोबरा 203 बटालियन की अहम भूमिका रही।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 15 , 2025, 12:59 PM